Bharat Jodo Yatra : हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र पर राहुल गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, हमने यात्रा से पहले संसद में मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन हमें मुद्दों को उठाने नही दिया।
Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पहुंच गई हैं। कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां के रास्ते भारत जोड़ो यात्रा ने देवभूमि में एंट्री ली है। हिमाचल (Himachal) के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू (sukhvindra sukhu) और उनका पूरा मंत्रिमंडल व विधायक सुबह 7 बजे यात्रा में शामिल हुआ। यात्रा सुबह 11 बजे तक क्षत्रिय कॉलेज इंदौरा तक चलेगी। राहुल यहां पर 4 घंटे आराम करेंगे। फिर नादौन काठगढ़ से 3 बजे यात्रा शुरू होगी। वहीं, हिमाचल में प्रवेश के बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
हिमाचल से आने का कोई रूट नहीं था
यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का हिमाचल (Himachal) से आने का कोई रूट नहीं था। लेकिन प्रदेश की जनता का प्यार उन्हें यहां खींच लाया। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचना है, ऐसे में दिन कम थे तो हिमाचल (Himachal) का प्लान नहीं बन पा रहा था।
3 से 4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही
कांग्रेस सासंद ने आगे कहा, हमने ये यात्रा देश में बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर शुरू की। हमारा उद्देश्य प्यार बांटना है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, 3 से 4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वो उन लोगों के लिए होता है। हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए कुछ नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है।
संसद में मुद्दों को उठाने की कोशिश की
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, हमने यात्रा से पहले संसद में मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन हमें मुद्दों को उठाने नही दिया। हम भारत की संस्थाओं के द्वारा भी ऐसा नहीं कर सकते है चाहे वो न्यापालिका हो या मीडिया, वो सभी भारतीय जनता पार्टी और RSS के दबाव में हैं। इसलिए हमनें यात्रा कन्याकुमारी से शुरु की।
सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया
बता दें कि, कश्मीर में पहुंचने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को कश्मीर के कुछ जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी हैं। जानकारी के अनुसार, यात्रा को सुरक्षित करने के लिए एक योजना बनाई गई है। इसके साथ ही सलाह दी गई है कि यात्रा को पैदल करने से बचना चाहिए और इसके बजाय कार में यात्रा करनी चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि, सुरक्षा की समीक्षा जारी है