इंडिया
Trending

Bhopal : मध्य प्रदेश में बन रहा देश का सबसे बड़ा Cruise, जानें क्या है क्रूज की खासियत

इस क्रूज में 20 सुइट होंगे, इस क्रूज की लंबाई 36.6 मी. और चौड़ाई 12 मी. और ऊंचाई 10 मी. होगी। इस क्रूज का वजन 155 टन के करीब होगा। ये क्रूज 0.8 मी. तक पानी में डूबा रहेगा।

Bhopal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है। अब इस झील के शहर के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां, अब शहर के बड़े तालाब में देश का सबसे ​बड़ा क्रूज तैरता नजर आने वाला है। जिसके चलते क्रूज (Bhopal New Cruise) का निर्माण कार्य भी जोरो पर है। भोपाल के खानूगांव में इस क्रूज का निर्माण जारी है। वहीं कयास लगाए जा रहे है कि, चार महीने में यह क्रूज बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही खास बात यह है कि यह क्रूज (Bhopal New Cruise) में बनाया जा रहा रेस्टोरेंट गंगा विलास क्रूज से भी बड़ा होगा।

200 लोग एक साथ बैठ सकते है

खबरों की माने तो राजधानी भोपाल में बनाए जा रहे क्रूज के रेस्टोरेंट में 200 लोग एक साथ बैठ सकते है जबकि गंगा बिलास के रेस्टोरेंट में महज 40 लोग ही बैठ सकते है। निर्माण किए जा रहे इस क्रूज में 20 सुइट होंगे, इस क्रूज की लंबाई 36.6 मी. और चौड़ाई 12 मी. और ऊंचाई 10 मी. होगी। इस क्रूज का वजन 155 टन के करीब होगा। ये क्रूज 0.8 मी. तक पानी में डूबा रहेगा।

क्रूज में होंगे 3 फ्लोर

वहीं इस क्रूज में तीन फ्लोर होंगे, जिसके पहले फ्लोर पर बेंक्वेट हॉल, डांस स्पेस औरा 8 सुइट बनाए जाएंगे।दूसरे फ्लोर पर 12 सुइट बनाए जाएंगे। वही तीसरे फ्लोर पर ऑपरेटिंग केबिन रहेगा, जिसमें 12 लोग रह सकेंगे। क्रूज के बेसमेंट में इंजन, इलेक्ट्रिकल और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सात वैक्यूम रूम भी रहेंगे।

क्रूज को बनाने में लगी 18 लोगों की टीम

बता दें कि, इस क्रूज को बनाने के लिए 18 लोगों की टीम लगी हुई है। क्रूज का स्ट्रक्चर माइल्ड स्टील का रहेगा। इस क्रूज को इस तरीके से बनाया जा रहा है कि लहरों के दौरान क्रूज पर बैठे लोगों को झटके नहीं लगे। साथ ही यह क्रूज देश का सबसे बड़ा पहला क्रूज होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button