इंडिया
Trending

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने कारगिल युद्ध नायक दीपचंद से सीखी कुकिंग…

भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। राहुल गांधी ने कारगिल युद्ध नायक दीपचंद से स्वादिष्ट छोले-भटूरे बनाना सीखा है।

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने (Rahul Gandhi) इस पूरी यात्रा में बीजेपी और आरएसएस पर हमलावर रहे है। इस बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कारगिल युद्ध नायक दीपचंद से स्वादिष्ट छोले-भटूरे बनाना सीखा है। इसके बाद कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीटर पर साझा किया हैं।

Rahul Gandhi ने बहन के जन्मदिन के लिए सीखा छोले-भटूरे बनाना

आपको बता दें कि, राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी को जन्मदिन के लिए छोले-भटूरे बनाना सीख रहे है। उन्होंने कारगिल युद्ध नायक दीपचंद के साथ मिलकर किचन में खाना बनाया। इस दौरान दोनों ने बीच खास वार्तालाप हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने मेरी बहन प्रियंका को छोले-भटूरे बहुत पसंद हैं और दीपचंद दुनिया के सबसे अच्छे छोले-भटूरे बनाते हैं।

वीडियो कांग्रेस ने यूट्यूब पर साझा किया है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, मैने सोचा कि, बहन प्रियंका के जन्मदिन के अवसर पर बनाने के लिए वह भी इसे सीख लें। इस दौरान उन्होंने स्वादानुसार नमक डाला और पूड़ी तलना सीखा और बच्चों के मिलकर इस स्वादिष्ट खाने का लुफ्त उठाया। इसका एक वीडियो कांग्रेस ने यूट्यूब पर साझा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button