मनोरंजन
Trending

Sushant Singh Rajput Birthday: दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो हुआ वायरल, जानें आखिरी बर्थ डे पर क्या रहा खास

4 जून, 2020 को आकस्मिक निधन से पूरे देश में उनके फैंस हैरान रह गए थे। सुशांत के निधन के बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आज उनकी मौत को दो साल पूरे हो गए हैं

Entertainment : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Birthday) आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें उनके फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। सुशांत सिंह राजपूत सिनेमा की दुनिया का एक ऐसा सितारा था, जो साल 2020 में सितारों की ही दुनिया में कहीं खो गया। सुशांत को जितना याद किया जाए उतनी ही उनकी झलकियां लोगों के सामने आ जाती हैं। आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर में फैले उनके फैंस अभिनेता के लिए आज दीवाने हैं। 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा जाने वाले सुशांत बहुत ही जिंदा दिल इंसान थे।

बता दें कि 14 जून, 2020 को आकस्मिक निधन से पूरे देश में उनके फैंस हैरान रह गए थे। सुशांत के निधन के बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आज उनकी मौत को दो साल पूरे हो गए हैं और फैंस को अभी भी उनकी मौत से जुड़े सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। सुशांत अगर आज जिंदा होते वो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते।

ये है सुशांत का आखिरी वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Birthday) का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था। एक्टर की मौत के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके आखिरी दिनों का बताया जा रहा है। सुशांत का ये वीडियो महज कुछ सेकेंड का है, जिसमें वो काफी परेशान नजर आ रहे हैं। एक्टर की हालत देखकर फैंस भी काफी दुख व्यक्त कर रहें हैं।

वीडियो में कुछ ऐसे दिख रहे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत के वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो परेशान दिख रहे हैं। साथ ही जब उनसे कोई सवाल किया जा रहा है तो वो अजीब तरह से बड़बड़ाते दिख रहे हैं। उनकी हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्टर अपनी होश में नहीं हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं और उनकी जबान लड़खड़ाती ​नजर आ रही है। इस दौरान सुशांत ने ग्रे कलर की सिंपल सी टी-शर्ट कैरी की है।

सुशांत की ये फील्में रही खास

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बेशक हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी इन शानदार फिल्मों के जरिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है।

  1. 21 जनवरी 1986 को पटना में जन्में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘काई पो चे’ के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।
  2. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में नजर आए थे।
  3. धीरे-धीरे सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया और फिर 2014 में सुशांत सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ में अहम रोल अदा करते दिखे।
  4. साल 2016 सुशांत सिंह राजपूत के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत की अदाकारी को सब ने पसंद किया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और सुशांत सिंह राजपूत रातों-रात सुपरस्टार बन गए।
  5. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘राब्ता’ में काम किया है।
  6. साल 2018 में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ उनके करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है।
  7. फिल्म ‘सोनचिड़िया’ में बागी का किरदार अदाकर के सुशांत सिंह राजपूत ने ये साबित कर दिया था कि वह हर रोल को बखूबी अदा करना जानते थे।
  8. डायरेक्टर नीतीश कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘छिछोरे’ भी सुशांत सिंह राजपूत की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।
  9. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button