टेक ज्ञान
Trending

BBC Documentary : PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को बैन करने पर बोले- ओवैसी

PM मोदी पर BBC के द्वारा बनी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) सीरीज पर विवाद लगातार जारी है। यह विवाद देश से लेकर विदेश तक बढ़ता ही जा रहा है।

BBC Documentary : PM मोदी पर BBC के द्वारा बनी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) सीरीज पर विवाद लगातार जारी है। यह विवाद देश से लेकर विदेश तक बढ़ता ही जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर ब्रिटिश पीएम ने भी सफाई दी है। जहां एक ओर भारत की सरकार इस पर एक्शन लेते हुए इस (डॉक्यूमेंट्री) को बैन कर दिया तो दूसरी ओर विपक्ष के नेताओं का इसे लेकर तंज कसना जारी हैं।

BBC Documentary को बैन करने पर आगबबूला हुए – औवेसी

अब AMIMI प्रमुख ने भी इस डॉक्यूमेंट्री को बैन किए जाने के बाद कड़ी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने यूट्यूब लिंक वीडियों को ब्लॉक करने के फैसले को लेकर तीखे तेवर दिखाते हुए सरकार से सवाल किया है कि, क्या महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के बारे में आने वाली फिल्म को भी बैन कर देंगे।

क्या पीएम गोडसे पर बनी फिल्म को भी बैन करेंगे?

AMIMI चीफ औवेसी ने आगे कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने ब्रिटिश कानूनों के आधार पर भारत में ट्विटर और यूट्यूब पर BBC सीरीज पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि, हम पीएम मोदी से पूछते हैं,क्या अंतरिक्ष या आसमान से किसी ने गुजरात दंगों में लोगों को मारा? औवेसी यही नहीं रूके आगे उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि, गोडसे पर बीजेपी की क्या राय है? क्या पीएम गोडसे पर बनी फिल्म को भी बैन करेंगे?

मोइत्रा ने कथित सेंसरशिप को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की थी

आपको बता दें कि, AMIMI चीफ औवेसी से पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद और हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली महुआ मोइत्रा ने कथित सेंसरशिप को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की थी। महुआ मोइत्रा ने ने कहा था कि, यह शर्म की बात है कि, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बादशाह और दरबारी इतने असुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button