इंडिया
Trending

Urmila Matondkar: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो चुके हैं। अब इस कड़ी में आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर ने भी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ज्वाइन किया है।

Urmila Matondkar: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव में है। आज इस भारत जोड़ो यात्रा का 130वां दिन है। शनिवार 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके के बाद यात्रा के आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया।

उर्मिला मातोंडकर क्रीम कलर के ट्रेडिशनल कश्मीर फेरन में नजर आई

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो चुके हैं। अब इस कड़ी में आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने भी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ज्वाइन किया है। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह जम्मू के नगरोटा शहर से शुरू हुई। उर्मिला मातोंडकर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 8 बजे सेना की छावनी के पास से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करने के लिए मार्ग के किनारे सड़क पर कतार लगा दी। उर्मिला मातोंडकर क्रीम कलर के ट्रेडिशनल कश्मीर फेरन और बीनी टोपी पहने नजर आई। इस दौरान दौरान वो राहुल गांधी से बातचीत करती नजर आई।

यात्रा में शामिल होने से पहले वीडियो शेयर किया

उर्मिला मातोंडकर ने यात्रा में शामिल होने से पहले ने एक वीडियो शेयर कर कहा, “कंपकंपाती ठंड में आपसे बात कर रही हूं और कुछ देर में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो रही हूं। उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि उनके लिए ये यात्रा राजनीति से ज्यादा समाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वे भी शामिल हो रही हैं। इस यात्रा के जज्बे में ढेर सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और ये भारतीयता हम सबको जोड़ कर रखे हुए है। भारतीयता का ये दीया हम सबके दिल में जलता है वो अमर रहे और जलता रहे। जय भारत जय हिंद।”

यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा में बहुत भीड़ उमड़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button