इंडिया
Trending

Mehbooba Mufti : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा से शुरू हुई, महबूबा मुफ्ती हुई शामिल

Mehbooba Mufti : कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) आज सुबह जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा (Awantipora) से शुरू हो गई हैं। यात्रा में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (PDP Chief Mehbooba Mufti) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और हजारों महिलाओं के साथ शामिल हुई हैं। प्रियंका गांधी के पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार को सुरक्षा में सेंध लगने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया था। कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था।

हजारों लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते थे

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कल हजारों लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते थे और किसी तरह कुप्रबंधन हो गया। यह भी कहा गया कि सुरंग के दूसरी ओर से लोग आए थे। यह निराधार है, सुरंग 9 किमी लंबी है। गुलाम अहमद मीर ने कहा, जिस VVIP स्पीड से राहुल गांधी इस तरफ आए, इतनी तेजी से कोई उनके पीछे नहीं पड़ सकता था। वे दक्षिण कश्मीर के स्थानीय थे। आज सुरक्षा है लेकिन मैं अपील करता हूं कि जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं उन्हें भी सुविधा दी जाएं। Read more- Flight Alcohol Policy : एअर इंडिया ने फ्लाइट अल्कोहल सर्विस पॉलिसी में किया बदलाव , जानें वजह

यात्रा का टी ब्रेक

शनिवार को पंपोर के बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल के पास यात्रा का टी ब्रेक होगा। श्रीनगर के बाहरी इलाके स्थित पंठा चौक के ट्रक यार्ड में शनिवार रात विश्राम होगा। 29 जनवरी को पंठा चौक से यात्रा बोलेवर्ड रोड स्थित नेहरू पार्क तक जाएगी।

1 किलोमीटर बाद ही राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक

दरअसल, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के सिर्फ 1 किलोमीटर बाद ही राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। यहां राहुल के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई थी। अनंतनाग में राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी।

राहुल गांधी ने कहा था

यात्रा में चूक को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि हम यात्रा कर सकते। मेरी सुरक्षा में लगे लोगों की सलाह को दरकिनार करना मेरे लिए मुश्किल था। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक परेशान करने वाली है। भारत पहले ही दो PM और कई नेताओं को खो चुका है। हम यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं। read more- Rambhadracharya In Bhopal: पं. धीरेंद्र शास्‍त्री के समर्थन में बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंकें हजार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button