इंडिया

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, सीएम माणिक लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट में पूर्व सीएम का नाम नहीं

Tripura Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 (Tripura Assembly Election 2023) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के 48 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। सीएम माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां 2 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी।

सीएम बिप्लब का नाम नहीं

वहीं सूची जारी होने के साथ ही पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों पर मुहर लग गई है। इस सूची में पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब का नाम नहीं है। जबकि उनकी सीट बनमालीपुर से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम माणिका साहा को टाउन बोर्डोवाली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

2 मुस्लिम उम्मीदवार

बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में 2 मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। बॉक्सनगर से तफ्फजल होसैन को टिकट दिया गया है। वहीं, कैलाशहर से मोहम्मद मोबेशर अली को उम्मीदवार बनाया गया है।

2 मार्च को मतगणना

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को तारीखों की घोषणा की थी। राज्य में 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 30 जनवरी है और 2 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकेगा। Read more- Khelo India Youth Games 2023: पहली बार एमपी में आयोजित होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, इन शहरों में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जलवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button