टेक ज्ञानराज्य

राजस्थान में आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा महेंद्र मांडिया को अहम जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव बनाया और नवीन पालीवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की तैयारियों को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया। आप ने महेन्द्र मांडिया को महासचिव पद की कमान सौंपी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। गौरतलब है कि इस बार चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। तीसरे मोर्चे के तौर पर आप ने विधानसभा वार लोगों को नियुक्ति दी है। पार्टी ने लोकसभा, संभाग और जिला स्तर पर पदभार सौंपे है। गौरतलब है की मांडिया जयपुर में हुई तिरंगा यात्रा में प्रमुख भूमिका में रहें। पार्टी सूत्रों की माने तो ग्राउंड पर एक्टिव रहते हुए मांडिया ने दिल्ली नगर निगम चुनाव और गुजरात चुनावों में बेहतरीन काम किया था। पार्टी ने अब मांडिया को अहम जिम्मेदारी देते हुए महासचिव का पदभार दिया है। इसके अलावा पार्टी में नवीन पालीवाल को भी प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। मीडिया सूत्रों की माने तो मांडिया नीमकाथाना विधानसभा से प्रबल दावेदार माने जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button