मनोरंजनराज्य

Femina Miss India 2023 Winner: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी ‘फेमिना मिस इंडिया’, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

59वें फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2023 Winner) ब्यूटी पेजेंट को बीते रात अपना विनर मिल गया। राजस्थान की खूबसूरत

मणिपुर: 59वें फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2023 Winner) ब्यूटी पेजेंट को बीते रात अपना विनर मिल गया। राजस्थान की खूबसूरत मल्लिका नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) को मिस इंडिया 2023 को ताज पहनाया गया। नंदिनी गुप्ता ने अपने कॉन्फिडेंट और खूबसूरती से जहां मिस इंडिया का खिताब जीता है, वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप बनीं।

ब्लैक गाउन में किया रैंप वॉक

ब्लैक गाउन में रैंप वॉक करते हुए नंदिनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया था। नंदिनी सिर्फ 19 साल की हैं। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी. आपको बताते हैं कि आखिर नंदिनी कौन है?

राजस्थान की है नंदिनी गुप्ता

नंदिनी गुप्ता राजस्थान (Femina Miss India 2023 Winner) के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से की है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। बचपन से ही वह ‘फेमिना मिस इंडिया’ की विनर बनने का सपना देख रही थीं और आखिरकार ये पूरा हुआ। वह इससे पहले ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की भी विनर बनी थीं। अब मात्र 19 साल की उम्र में उनका ‘मिस इंडिया’ बनना कई लड़कियों के लिए एक इंस्पिरेशन है। अब लोगों का उनके इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने का इंतजार है।

इवेंट में इन सेलेब्स ने की थी शिरकत

इस साल ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन मणिपुर में हुआ था, जहां कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थी। अनन्या पांडे (Ananya Panday), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) जैसे सितारों ने इवेंट में पहुंचकर चार-चांद लगाया। सभी सेलेब्स ‘मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ में एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे थे। नेहा धूपिया और अनन्या पांडे व्हाइट गाउन में ग्लैमरस लग रहे थे, वहीं भूमि ब्लैक और ऑरेंज ड्रेस में ग्लैमरस लग रही थीं।

Read More- निक जोनस के कॉन्सर्ट से Priyanka Chopra ने शेयर की इन साइड फोटो, कैप्शन में पति के लिए लिखी ये खास बात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button