इंडियाराज्य

देशभर के कई राज्यों में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, राजस्थान में पारा 40 डिग्री पार, Heat Wave की चेतावनी

New Delhi: देशभर में गर्मी के पारें में तेजी (Heat Wave) से उछाल आ रहा है। ऐसे में लोगों को ये ‘प्रचंड गर्मी’ काफी परेशान कर रही हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के कारण ‘लू’ की स्थिति बनी रही। इस दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान राज्या का चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार चौथा दिन है जब अधिकतम तापमान दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। पूसा और पीतमपुरा क्षेत्रों में ‘लू’ की स्थिति बनी रही, वहां अधिकतम तापमान क्रमश: 41.6 डिग्री से 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश से शहर में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

जानें राजस्थान के शहरों का हाल

आपको बता दें कि रेगिस्तानी राज्य (Heat Wave)राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कोटा में 42.8 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 42.7 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 42.2 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस, अलवर और सवाई माधोपुर में 41.7-41.7 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 41.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू और पिलानी में 41.4-41.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने 19 और 20 अप्रैल को जोधपुर और बीकानेर संभागों और जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। इसने अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का भी अनुमान जताया है।

नवी मुंबई में हीट स्ट्रोक से अब तक 14 लोगों की मौत

इस बीच, नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि 34 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद नवी मुंबई में ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में लू लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई, जबकि सात मरीजों का इलाज चल रहा है.

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश का अनुमान

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार (Heat Wave) से उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग कार्यालय ने उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया था। इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने दिनों की उम्मीद है।

Read More- Sawaimadhopur: बौंली में सरपंच संघ ने 11 सूत्री मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन, नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button