राज्य

Rajasthan Police ने मारी सबसे बड़ी रेड, एक दिन में 9000 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपराधियो (Rajasthan Police) के प्रति जीरो टोलरेन्स नीति के तहत महानिदेशक पुलिस राजस्थान उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन व अतिरिक्त महानिदेशक अपराध दिनेश एमएन के पर्यवेक्षण में संगठित, हार्डकोर व वांछित सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को प्रदेश के समस्त जिलों में दबिश देकर विशेष कार्रवाई की गई।

18 हजार से भी ज्यादा पुलिस ने कई स्थानों पर की दबिश

डीजीपी मिश्रा ने बताया कि समस्त रेंज आईजी द्वारा रेंज स्थित जिला (Rajasthan Police) कन्ट्रोल रूम में बैठ कर समस्त कार्रवाई की मोनिटरिग की गई जबकि जिला एसपी फील्ड में टीमों के साथ कार्रवाई हेतु मौजूद रहें। प्रदेश के सभी जिलों में आज मंगलवार को 18,826 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 4,143 टीमो ने 12,854 स्थानों पर दबिश दी। जिसमें हार्डकोर, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 8,950 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

डीजीपी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत एनडीपीएस, आबकारी व आर्म्स एक्ट में 647, अवैध खनन में 23, इन चारों एक्ट के अतिरिक्त अन्य एक्ट में 432 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कुल 553 स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी व 299 सीआरपीसी में, 461 एचएस, हार्डकोर और ईनामी, विभिन्न प्रकरणों एवं निरोधात्मक गिरफ्तारी में 6834 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बीकानेर रेंज से हुई इतनी गिरफ्तारी

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि बीकानेर रेंज में 3304 पुलिस अधिकारियों (Rajasthan Police) व कर्मचारियों की 806 टीमो ने 2997 स्थानों पर दबिश देकर कुल 924 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। भरतपुर रेंज की कार्रवाई 1542 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 315 टीमो ने 1186 स्थानों पर दबिश में कुल 1399 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ’अजमेर रेंज की कार्रवाई में 980 पुलिस अधिकारियोंव कर्मचारियों की 190 टीमो ने 694 स्थानों पर दबिश में 115 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जयपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई में 3090 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 1029 टीमो ने 1029 स्थानों पर दबिश में कुल 296 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जोधपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई में 544 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 92 टीमो ने 713 स्थानों पर दबिश देकर कुल 120 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोटा रेंज में कुल कार्रवाई 1658 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 377 टीमो ने 1584 स्थानों पर दबिश देकर 1707 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर रेंज में हुई इतनी कार्रवाई

वहीं जोधपुर रेंज में कुल कार्रवाई 1929 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 396 टीमो ने 1628 स्थानों पर दबिश देकर 976 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह उदयपुर रेंज में कुल कार्रवाई में 2097 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 450 टीमो ने 1398 स्थानों पर दबिश देकर 1615 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही जयपुर रेंज में कुल कार्रवाई में 3682 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 488 टीमो ने 1625 स्थानों पर दबिश देकर 1798 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Read More- Rajasthan Politics: BJP प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दिया बड़ा बयान, बिना CM की सहमति के यह हो नहीं सकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button