इंडिया

IMD Rain Alert: अगले 5 दिन देशभर में बारिश, इन राज्यों में ओलावृष्टी की संभावना

New Delhi: देशभर में मौसम ने अलग करवट ले ली है। मौसम (IMD Rain Alert) में बदलाव होने से कुछ दिनों से लूं की वजह से परेशान लोगों को भी इससे राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान से अगले पांच दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई जगह ओलावृष्टि की भी उम्मीद है।

इन राज्यों में हुई ओलावृष्टी

भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को भार बारिश हुई। राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में तो ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पूरे भारत में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा। यानी कि गर्मी में चल रही लू से भी लोगों को राहत मिलेगी।

Weather Update
Weather Update

5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बताया कि पिछले दिन यानी की सोमवार को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, दिल्ली एनसीआर, तमिलनाडु, पंजाब, गोवा सहित देश के कई भागों में बारिश हुई है। खास बात ये है कि आने वाले पांच दिनों तक भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। साथ ही पिछले दिनों से देश में चल रही लू से भी निजात मिलेगी। अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में अच्छी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली भी चमक सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

तापमान में गिरावट

इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। संभावना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

दक्षिण भारत में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा सहित पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा दक्षिण भारत की बात की जाए तो कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Read More- Chardham Yatra 2023: कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, भारी बर्फबारी के कारण रजिस्ट्रेशन बंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button