दुनिया

Sudan Clashes: सूडान में हिंसा के बीच हुई लुटपाट, 10 लाख से अधिक पोलियो वैक्सीन नष्ट

खार्तूम: सूडान के दो सबसे शक्तिशाली जनरलों (Sudan Clashes) के बीच सत्ता की लड़ाई में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा एक लाख से अधिक लोग अपनी जान बचाकर देश को छोड़कर जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग इस युद्ध के कारण विस्थापित हुए हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर हैं। देश में हिंसा से बहुत नुकसान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप हिंसा के बीच लाखों पोलियो टीके नष्ट हो गए हैं।

दस लाख से अधिक पोलियो वैक्सीन नष्ट

यूनिसेफ के आपातकालीन कार्यक्रम कार्यालय के उप निदेशक, हेजल डे वेट ने एक ईमेल में रॉयटर्स को बताया कि दक्षिण दारफुर में दस लाख से अधिक पोलियो वैक्सीन सहित कई कोल्ड चेन सुविधाओं को लूटा गया, उन्हे क्षतिग्रस्त और नष्ट कर दिया गया है। साल 2022 के अंत से ही यूनिसेफ सूडान में पोलियो से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। लेकिन अब वहां लूटपाट से लाखों पोलियो वैक्सीन को नष्ट कर दिया गया है।

सूडान में बढ़ रहे पोलियो के मामले

5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के लिए पोलियो (Sudan Clashes) घातक साबित हो सकती है। समय से टीका न लगाने से यह बच्चों की मृत्यु का भी कारण बन सकती है। अफ्रीका को 2020 में पोलियो से मुक्त घोषित किया गया था। जबकि, वर्तमान समय में भी मलावी, मोजाम्बिक और सूडान पोलियो की बीमारी के मामले बढ़े है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक डेटाबेस से पता चलता है कि सूडान में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर 28 हमले हुए हैं।

कई मानवीय एजेंसियों में हुई लूटपाट

पिछले महीने शुरू हुए संघर्ष के बाद से सूडान की सेना अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के खिलाफ खड़ी हो गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम सहित सूडान संकट के दौरान कई मानवीय एजेंसियों ने लूटपाट की सूचना दी है। लूटपाट के बाद से सूडान ने 13-14 मिलियन डॉलर मूल्य की आपूर्ति खो दी है।

Read More- Operation Kaveri: सूडान में जारी खुनी संघर्ष के बीच , भारतीय नागरीको को लेकर 10 वीं उड़ान जेद्दा से अहमदाबाद के लिए रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button