इंडिया

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, Arjun Ram Meghwal को मिला किरेन रिजिजू का कानून मंत्री का पद

New Delhi: मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju)को पद से हटा दिया गया है। अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को सौंपी गई है। खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है। जानकारी के मुताबिक, किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर भू-विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।

आगामी चुनाव के मद्देनजर किए गए बदलाव

इधर किरेन रिजिजू ने कहा, आगामी चुनावों को देखते हुए(Kiren Rijiju) पोर्टफोलियों में बदलाव किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में जन्मे किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।

पीएम मोदी के साथ दिखेंगे नए कानुन मंत्री

वहीं, अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal), राज्य मंत्री को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा। खबर है कि थोड़ी देर में प्रगति मैदान में होने वाले एक सरकारी कार्यक्रम में अर्जुन राम मेघवाल पीएम के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे।

हो सकते हैं और भी बदलाव

माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी नींव तभी पड़ गई थी जब पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से अपने कामों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी थी। इस तरह के बदलाव को साल 2024 के आम चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी सरकार चुनावों से पहले बदलाव कर सकती है।

Read More- Karnataka CM Face: अटकलें खत्म सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के नए सीएम!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button