करियर

RBSE 5th Result 2023: राजस्थान बोर्ड पांचवीं के 15 लाख परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, इस डेट को जारी होंगे परीक्षा परिणाम

Education: राजस्थान कक्षा 5वीं की परीक्षा पास (RBSE 5th Result 2023) करने के लिए, छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। वहीं, जो ऐसा करने में विफल रहते हैं वे पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

जल्द घोषित होंगे 5वीं परीक्षा परिणाम

आरबीएसई जल्द ही कक्षा 5 वीं के परिणाम घोषित करेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE 5th Result 2023) की ओर से इस साल के लिए 5वीं कक्षा के नीतजों का एलान जल्द किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड ने फिलहाल, कोई डेट तो नहीं जारी की है। लेकिन आठवीं के परिणाम घोषित होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अब जल्द ही नतीजों का एलान करेगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी सप्ताह परिणाम घोषित होने की संभावना है। सटीक डेट की जानकारी राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द जारी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम जारी करने से पहले शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, उन्होंने 8वीं के नतीजे के पहले भी ट्विटर पर घोषणा की थी। राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में कुल 14.53 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें करीब 7.6 लाख छात्र और 6 लाख से ज्यादा छात्राएं थीं। राजस्थान बोर्ड पांचवी से पहले 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 8वीं में परीक्षा में 94.50 % पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक चली थीं। वहीं, अब परीक्षार्थी नतीजों की राह देख रहे हैं। राजस्थान बोर्ड के नतीजे शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं। वहीं, हाल ही में आठवीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

Read more- RBSE Rajasthan Board 8th, 10th, 12th Result 2023: 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी होगा सबसे पहले, फिर आएगा कॉमर्स, आर्टस और 10वीं का रिजल्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button