Cannes Festival में Mouni Roy ने किया डेब्यू, काला चश्मा पहनकर रेड कारपेट पर मचाई धूम
Entertainment: 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड ( Mouni Roy) स्टार्स शामिल हुए। किसी ने डेब्यू किया तो किसी ने दूसरी-तीसरी बार रेड कारपेट पर वॉक किया। इसी बीच अब एक्ट्रेस मौनी रॉय का कांस रेड कारपेट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से कांस में कहर बरपाया।
व्हाइट एंड आइवरी कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहन लगाई आग
मौनी रॉय ने 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल के 8वें दिन 23 मई को कांस के रेड कारपेट पर डेब्यू किया। इस मौके पर मौनी ने व्हाइट एंड आइवरी कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना था। इसके साथ मौनी ने Boucheron का स्टेटमेंट नेक पीस पहना, जो कि उनके खूबसूरत गाउन के साथ मैच कर रहा था। इसके अलावा अदाकारा ने Giuseppe Zanotti के स्टिलेटोस और खूबसूरत हेयरस्टाइल कैरी किया।
फोटो शेयर कर दिया धन्यवाद
फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस (Mouni Roy) ने कैप्शन में लिखा, “डेब्यूटेंट. कान्स रेड कार्पेट पर आज रात. मेरे पास धन्यवाद करने के लिए सबसे प्यारे लोग हैं.” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी टीम को भी शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले मौनी का येलो लुक सामने आया था।
इस लुक में भी आई नजर
रेड कारपेट पर चलने से पहले मौनी ने एटेलियर जुहरा का डिजाइनर येलो वन शोल्डर गाउन में फोटोशूट करवाया था। इसपर उन्होंने मल्टीकलर ज्वेलरी पहनी थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में मौनी रेड कारपेट पर गजब ढा रही थीं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर की तारीफ
एक्ट्रेस का लुक देख सोशल मीडिया (Mouni Roy) पर फैंस और सेलेब्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। कई लोगों ने उन्हें कांस डेब्यू की बधाई है। दिशा पटानी ने लिखा, ओमजी बहुत सुंदर…आप पर गर्व है मोंजी। टीवी एक्ट्रेस आशिका ने लिखा, बहुत ही शानदार। इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है।