केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि मामले में बढ़ी राजस्थान के CM Gehlot की मुसीबत, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट
New Delhi: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि का मामले पर आज गुरुवार (CM Gehlot) को राउज एवन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
1 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई
दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट को कोर्ट ने स्वीकार (CM Gehlot) किया है। अब कोर्ट दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट पर विचार करेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन जारी हो या नहीं, इस पर आदेश आ सकता है। मामले की अगली सुनवाई 1 जून को होगी।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिए थे जांच के आदेश
इससे पहले कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच के आदेश (CM Gehlot) दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर जांच की निगरानी करेंगे। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को तीन बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया था।
ये थे जांच के बिंदु
क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिकायतकर्ता गजेन्द्र सिंह शेखावत को ‘आरोपी’ कहकर संबोधित किया?
क्या अशोक गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में आरोप साबित हुआ?
क्या संजीवनी घोटाले मामले में गजेन्द्र सिंह शेखावत या उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच चल रही है या फिर ‘आरोपी’ हैं?
Read More- Rajasthan Politics: सचिन पायलट को लेकर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान- हम साथ….