मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर Asit Modi हो सकते हैं गिरफ्तार! मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

Mumbai: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो काफी समय (Asit Modi) से विवाद में हैं। इस सीरियल के कुछ एक्टर्स ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब तारक मेहता के मेकर असित कुमार मोदी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मुंबई पुलिस ने असित मोदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

असित मोदी समेत तीन मेकर्स पर मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने शो के एक एक्टर की शिकायत (Asit Modi) के आधार पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर असित कुमार मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया। पवई पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यौन उत्पीड़न का मामला

बता दें कि पिछले महीने एक एक्टर ने मेकर असित कुमार मोदी (Asit Modi) और क्रू के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने पहले कहा था, “पवई पुलिस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी और क्रू के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में अभिनेता का बयान दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही असित कुमार मोदी को उनके बयान के लिए समन करेगी।”

असित मोदी ने आरोपों को बताया बेसलेस

हालांकि, असित मोदी ने आरोपों से इनकार किया है और उन्हें बेसलेस बताया है। उन्होंने बदनाम करने की कोशिश करने के लिए एक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी दावा किया। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक्टर की ओर से लिखित शिकायत मिली थी।

Read More- Adipurush पर चल रहे विवाद पर मनोज मुंतशिर का बयान- ‘उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button