Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने जालीदार ड्रेस पहन दिए किलर पोज, तस्वीर देख लोगों ने बताया भोजपुरी की ‘नोरा फतेही’
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आज अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी हर अदा पर लाखों लोग फिदा है। इस बीच एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो बेहद किलर लग रही हैं। आइए नजर डालते हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीर पर……
अक्षरा सिंह की तस्वीर हुई वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह जालीदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस मदहोश हो गए हैं। खुले बालों में अक्षरा सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इस फोटो में अक्षरा सिंह किलर पोज दे रही हैं। ब्लैक आउटफिट में अक्षरा सिंह ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आर भोजपुरी की नोरा फतेही हो।