दुनिया

Russia: रूस में होगा तख्तापलट! वैगनर ग्रुप ने दी व्लादिमीर पुतिन को धमकी, रूसी रक्षामंत्रालय के खिलाफ की बगावत

Moscow: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia) की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय के विरुद्ध बगावत कर दी है।

मॉस्को में भारी संख्या में सेना तैनात

प्राइवेट मिलिशिया वैगनर ग्रुप उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट की कोशिश कर सकती है। ऐसे में तख्तापलट की आशंका के बाद मॉस्को (Russia) में भारी संख्या में सेना को तैनात कर दिया गया है। रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय के विरुद्ध बगावत कर दी है।

रक्षा मंत्री को पद से हटाने का एलान

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो (Russia) में येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री को पद से हटाने का एलान किया है। इसके अलावा, येवगेनी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा करने के लिए अपने लड़ाकों को भी रवाना कर दिया है।

Read More- Mecca: वार्षिक हज यात्रा के लिए 15 लाख यात्री सऊदी पहुंचे, कोविड प्रतिबंध हटने के बाद पहली हज यात्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button