इंडिया

Vande Bharat Express: नए अवतार में नजर आएगी ट्रेन, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाई पहली झलक

चेन्नई: भारत में निर्मित सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की 28वीं रैक का रंग ‘भगवा’ होगा। इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों की ओर से शनिवार को दी गई है। हालांकि, अब तक यह नई भगवा रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक चालू नहीं हुई है, लेकिन चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में खड़ी है। दरअसल, यहीं पर वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालित हो रही हैं और दो रेक आरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “हालांकि, इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है।”

केंद्रीय रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Vande Bharat Express) का निरीक्षण किया, दक्षिणी रेलवे में सुरक्षा उपायों और वंदे भारत एक्सप्रेस में सुधार की समीक्षा की। निरीक्षण करने के बाद, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वदेशी ट्रेन की 28वीं रैक का नया रंग भारतीय तिरंगे से प्रेरित है। उन्होंने यह भी बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में कुल 25 सुधार किए गए हैं।

नए अवतार में नजर आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है, भारत में हमारे (Vande Bharat Express) अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों द्वारा इसे डिजाइन किया गया है, इसलिए वंदे भारत के संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि के संबंध में हमें फील्ड इकाइयों से जो भी फीडबैक मिल रहा है, उन सभी बदलावों का उपयोग डिजाइन में बदलाव करने के लिए किया जा रहा है।” केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, “एक नई सुरक्षा सुविधा, ‘एंटी क्लाइंबर्स’ या एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस, जिस पर हम काम कर रहे हैं, उसकी भी आज समीक्षा की गई। ये सभी वंदे भारत और अन्य ट्रेनों में मानक सुविधाएं होंगी।”

Read Moreगेमिंग ऐप PUBG से हुई प्यार की शुरूआत, पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर, CM Yogi से लगाई ये गुहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button