मनोरंजन

Gadar 2 के सॉन्ग ‘खैरियत’ का वीडयो देख भावुक हुए फैंस, सरहद पार फंसे बेटे को वापस लाने निकले सनी देओल

Entertainment: सनी देओल अपने फैंस के दिलों (Gadar 2) में उतरना बखूबी जानते हैं। उन्होंने भले ही कम, लेकिन ऐसे किरदारों को निभाए हैं, जिनमें उनके अलावा शायद ही कोई और बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाता। एक्टर इन दिनों ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस के दिलों में बनी हुई है। हाल ही में ‘गदर 2’ का नया गाना ‘खैरियत’ रिलीज हुआ। अरिजीत सिंह की आवाज में सजा यह गाना भावनाओं से भरा हुआ है, जिसने हर किसी को रुला दिया है।

बेटे से बिछड़े पेरेंट्स के दर्द को छलकाता है गाना

‘खैरियत’ वाकई भावुक कर देने वाला सॉन्ग है। इस गाने (Gadar 2) में कहानी की छोटी सी झलक और बेटे से बिछड़े पेरेंट्स के दुख को दिखाया गया है। उत्कर्ष (तारा सिंह और सकीन के बेटे) पाकिस्तान में फंसे हैं। तारा सिंह (सनी देओल) अपने बेटे को लेने सरहद पार जाते हुए अपने बेटे की चिट्ठी पढ़ रहे हैं। ये चिट्ठी पढ़कर तारा सिंह अपने बेटे की यादों में खो जाते हैं। उसके साथ बिताए हर खुशी के पल को याद कर वह रो पड़ते हैं। उधर, घर बैठीं सकीना (अमीषा पटेल) की भी आंखों में आंसू हैं। वह बेटे की सलामती के लिए दुआ मांग रही हैं। ‘खैरियत’ पारिवारिक गाना है, और परिवार को ही समर्पित किया गया है।

‘खैरियत ने जीता दिल’

गाने के बोल सुनकर सनी पाजी के फैंस भी भावुक (Gadar 2) हो गए हैं। उन्होंने सॉन्ग को मास्टरपीस बताया है। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि ऐसे गानों का दौर कभी खत्म नहीं होना चाहिए। एक फैन ने कमेंट किया कि इस गाने को सुनने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए हैं…यह गाना बताता है कि परिवार का क्या महत्व होता है।

अरिजीत सिंह ने गाया है सॉन्ग

‘खैरियत’ गाने के लिरिक्स मिथुन ने लिखे हैं। इसे कंपोज (Gadar 2) किया है सैयद कादरी ने, और आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- ऐ दो जहां के मालिक, सुन ले मेरी गुजारिश, मेरे जिगर के टुकड़े के वास्ते ये ख्वाहिश…उसकी खैरियत रखना।

Read More- अर्श से फर्श पर आई Rakhi Sawant, बॉलीवुड क्वीन के साथ मुंबई में घटी ये बड़ी घटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button