टेक ज्ञान

Jaipur: पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, कांस्टेबल बनवारी लाल ने बचाई लड़की की जान

Jaipur: राजधानी जयपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के चेतक वैशाली नगर स्थित एक होटल में एक लड़की ने फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस जब लड़की के कमरे में पहुंची तब उसकी सांसे चल रही थी। ऐसे में लड़की को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लड़की का इलाज जारी है।

पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

इस पूरे मामले में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। चेतक प्रभारी मुख्य आरक्षक बनवारी लाल ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते हुए लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कंट्रोल रूम से घटना की जानकारी मिलते ही बनवारी लाल मौके पर पहुंचे और मामले को संभाला।

कांस्टेबल बनवारी लाल ने बचाई लड़की की जान

उन्होंने समय रहते हुए लड़की को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुशल डॉक्टरों की देखरेख में लड़की का इलाज जारी है। एम्बुलेंस आने तक श्बनवारी लाल समय के महत्व को समझते हुए एम्बुलेंस के पहुंचते ही लड़की को एम्बुलेंस में लिटाकर थानाक्षेत्र में एम्बुलेंस को पायलेट करते हुए ((ग्रीन कॉरिडोर) बनाते हैं, जिससे लड़की को समय रहते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button