Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान 3 के लिए खौफ के पल होंगे अंतिम 15 मिनट, जानें क्यों इस पर टिका है मिशन का भविष्य
बेंगलुरू: चंद्रयान 3 चांद की सबसे नजदीक कक्षा में पहुंच गया है। चंद्रमा (Chandrayaan-3 Landing) के करीब पहुंचने के साथ ही विक्रम लैंडर ने बीत दिन चांद की कई तस्वीरें भेजी हैं। इसरो ने जारी करते हुए कहा कि अंतरिक्ष यान ने ये तस्वीरें अपने लैंडिंग स्थल को ढूंढने के दौरान खींची है।
23 अगस्त को शाम 6:04 मिनट पर करेगा लैंड
इसरो के अनुसार, चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर कल यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा। यान के लैंडिंग के अंतिम 15 मिनट खौफ के पल होंगे, जिसे 15 Minutes of terror कहा जाता है। आइए, जानें आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है।
अगर कल नहीं हुई लैंडिंग तो 27 अगस्त को होगी लैंडिंग
चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर कल लैंडिंग से 2 घंटे पहले (Chandrayaan-3 Landing) स्थिति का जायजा लेगा। अगर लैंडर मॉड्यूल की सेहत और चांद पर स्थिति सही नहीं रही तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक टाला जा सकता है।
वैज्ञानिक ने क्या कहा?
इसरो वैज्ञानिक नीलेश देसाई ने कहा कि लैंडर 23 अगस्त को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और उस समय इसकी स्पीड 1.68 किमी प्रति सेकंड होगी। वैज्ञानिक ने कहा कि लैंडिंग के समय स्पीड को और कम किया जाएगा और अगर ऐसा नहीं हो सका तो क्रैश लैंडिंग की संभावना होगी।