इंडिया

Sonia Gandhi ने इसरो प्रमुख सोमनाथ को लिखा पत्र- ‘इस शानदार उपलब्धि से मैं काफी रोमांचित’

बेंगलुरू: चंद्रयान 3 के लैंडर ‘विक्रम’ की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो (Sonia Gandhi) की खूब तारीफ हो रही है। दुनिया भर से इसरो को इस सफल मिशन के लिए बधाई मिल रही है। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर इसरो प्रमुख को बधाई दी है।

सोनिया ने पत्र में लिखी ये बात

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को सोनिया ने पत्र में लिखा- ‘यह पत्र आपको यह बताने के लिए है कि कल शाम इसरो की शानदार उपलब्धि से मैं कितना रोमांचित थी। यह सभी भारतीयों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह की बात है।’

राहुल ने भी दी बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग (Sonia Gandhi) के बाद इसरो की टीम को बधाई दी। राहुल ने कहा- ‘आज की उपलब्धि के लिए इसरो की टीम को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है।’

Read More- Chandrayaan-3: ‘भारत की मुट्ठी में चांद’, साउथ पोल पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बना भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button