ISRO Chief Somnath ने सूर्य मिशन को लेकर दी खुशखबर , जानें चंद्रयान-3 की सफलता पर क्यो बोले?
बेंगलुरू: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया भर में भारत और इसरो (ISRO Chief Somnath) की खूब तारीफ हो रही है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान की सफल लैंडिंग कराने वाला पहला देश बन गया है। इसको लेकर इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ का बयान सामने आया है।
सोमनाथ ने कही ये बात
सोमनाथ ने कहा- ‘यह वर्णन करना बहुत मुश्किल है कि मन में क्या चल रहा था। यह खुशी हो सकती है, यह उपलब्धि का सार हो सकता है और उन सभी को धन्यवाद देना हो सकता है, जिनका इसमें योगदान है।’
जानें सूर्य मिशन और गगनयान पर क्या बोले?
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने सूर्य मिशन आदित्य एल-1 और गगनयान मिशन (ISRO Chief Somnath) पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- ‘सूर्य के लिए आदित्य मिशन सितंबर में लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। गगनयान पर अभी भी काम चल रहा है। हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन करेंगे।’
Read More- Sonia Gandhi ने इसरो प्रमुख सोमनाथ को लिखा पत्र- ‘इस शानदार उपलब्धि से मैं काफी रोमांचित’