राज्य

Rajasthan News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आज भाजपा करेगी प्रदर्शन, 31 अगस्त को करेंगे जन आक्रोश महासभा का आयोजन

मंडावा: मंडावा विधानसभा क्षेत्र के अलसीसर में महाराणा प्रताप स्टेडियम में 31 अगस्त को भाजपा की जन आक्रोश महासभा का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि यह आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में किया जाएगा। दरअसल, प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती एवं लगातार बढ़ रहे फ्यूल चार्ज (Rajasthan News) से आमजन को राहत दिलाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें प्रत्येक मंडल स्तर पर विद्युत निगम कार्यालयों के समक्ष शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

31 अगस्त की महासभा में ये नेता रहेंगे मौजूद

इस संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया (Rajasthan News) ने कहा कि कांग्रेस सरकार के विधायकों द्वारा जिले में आमजन व सरकारी कर्मचारियों के साथ लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। इसके विरोध में 31 अगस्त को अलसीसर में भाजपा द्वारा जन आक्रोश महासभा का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि इसमें मुख्य वक्ता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया होंगे।

बीजेपी ने शुरू की महासभा की तैयारियां

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महासभा तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, झुंझुनूं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राजेंद्र भांबू, सुशीला सीगड़ा, संजय जांगिड़, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।

Read More- Rajasthan Annapurna Yojana में बंटे फूड पैकेट जांच रिपोर्ट में हुए फेल, अब नए सिरे से देनी होगी सप्लाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button