करियर

Indian Coast Guard में NAVIK, YANTRIK पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी,इस दिन खुलेगी आवेदन के लिए लिंक

Jobs: भारतीय तट रक्षक बल की ओर से प्रतिवर्ष यांत्रिक/ नाविक पदों (Indian Coast Guard) निकाली जाती है। अब इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से इस वर्ष की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक भर्ती 2023 में शामिल होना चाहते हैं वे 8 सितंबर 2023 से आवेदन पत्र भर सकेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2023 तय की गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने से पहले योग्यता की जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

नाविक (जनरल ड्यूटी): 260 पद
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच): 30 पद
यांत्रिक (मैकेनिकल): 25 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल): 20 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स): 15 पद

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। इसमें शामिल होने (Indian Coast Guard) ए उम्मीदवारों ने पद के अनुसार 10वीं, 10+2 (फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ), दसवीं के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम वर्ष 22 वर्ष तय की गयी है अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच हुआ हो। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन करते समय वे जिस भी ईमेल आईडी का उपयोग करें वह उस आईडी को 31 अगस्त 2024 तक हर हाल में एक्टिव रखें। इस आईडी से आपको भर्ती से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Read More- SBI Recruitment 2023: बैंक में 6160 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, इन दो राज्यों में सबसे अधिक वेकेंसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button