राजस्थान चुनाव 2023

PM Modi in Rajasthan: जयपुर में आज महिला शक्ति’ का दिखेगा जोर, पीएम मोदी परिवर्तन संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित

Jaipur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर में एक जनसभा (PM Modi in Rajasthan) को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। क्योंकि, आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन भी है और महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद यह पीएम की राजस्थान में पहली जनसभा है। विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह जनसभा बेहद महत्वपूर्ण है। इस जनसभा के बाद टिकट और कुछ नेताओं के भविष्य की तस्वीर साफ हो जाएगी।

यह दिन बहुत पवित्र है- केंद्रीय कानून राज्य मंत्री

बीजेपी इस जनसभा के माध्यम पूरे प्रदेश में बड़ा संदेश देना चाहती है। इस जनसभा में लाखों महिलाओं के आने का दावा किया जा रहा है। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि, यह दिन बहुत पवित्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करने जयपुर आ रहे हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती भी है। इसके लिए मजबूत तैयारी की गई है।

क्या है परिवर्तन संकल्प यात्रा?

राजस्थान में बीजेपी के द्वारा 2 सितम्बर को ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ निकाली (PM Modi in Rajasthan) गई थी। यह यात्रा प्रदेश के चारों कोनों से निकाली गई थी। जिसमें पहली यात्रा की शुरूआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाईमाधोपुर से की थी। दूसरी यात्रा डूंगरपुर-बांसवाड़ा के पवित्र आदिवासी बेणेश्वर धाम से निकाली गई थी, इसे गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई थी। तीसरी यात्रा की शुरुआत जैसलमेर के रामदेवरा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। चौथी यात्रा की शुरूआत हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने की थी। ये सभी यात्राएं 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है।

महिलाओं को दी गई महासभा की कमान

मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की माने तो पीएम मोदी की ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ (PM Modi in Rajasthan) को लेकर 42 ब्लॉक बनाए गए हैं। जिनकी कमान महिलाओं को दी गई। बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने आएगी। पीएम मोदी खुली जीप में सभा के बीच से होकर मंच पर जाएंगे और उस दौरान दोनों तरफ से महिलाएं फूल की वर्षा करेंगी। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दादिया में सभास्थल का जायजा लिया है। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि, कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है। जनता ने अब मन बना लिया है कि कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। नरेंद्र मोदी धानक्या जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे उसके बाद दोपहर दो बजे जयपुर के दादिया में विशाल ‘‘परिवर्तन संकल्प महासभा’’ को संबोधित करेंगे।

Read More- Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए की सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष की नियुक्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button