Animal Teaser Out: रिलीज हुआ ‘एनिमल’ का टीजर, रणबीर कपूर और रश्मिका मंधाना के लुक्स ने मचाया कहर
Entertainment: रणबीर कपूर की अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal Teaser Out) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनके फर्स्ट लुक ने पहले ही तहलका मचा रखा है। अब रणबीर कपूर के बर्थडे पर एनिमल का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में रणबीर कपूर दमदार लग रहे हैं, तो अनिल कपूर का अंदाज कड़क है। 2 मिनट 56 सेकेंड का एनिमल का टीजर एक पल के लिए भी पलक झपकाना मुश्किल कर देता है।
अनिल कपूर और रणबीर कपूर के जोड़ी करेगी कमाल
एनिमल में रणबीर कपूर एक अमीर खानदान में पैदा हुए शख्स का किरदार निभा रहे हैं। जिसकी दुनिया बाहर से तो सोने की लगती है, लेकिन अंदर से पूरी तरह अंधेरे से भरी हुई है। फिल्म में अनिल कपूर, रणबीर कपूर के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसे अपना बेटा रत्तीभर भी पसंद नहीं।
इन स्टार्स का फर्स्ट लुक आया सामने
बॉबी देओल से पहले एनिमल से अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना (Animal Teaser Out) का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब तक सबसे अलग लुक में अनिल कपूर नजर आए थे। वहीं, रश्मिका मंदाना का सिंपल हाउस वाइफ लुक देखने को मिला था।
फिल्म के डायरेक्टर
एनिमल अपनी अनाउंसमेंट से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म है। ऐसे मेंदर्शक उनका अगला कमाल देखने के लिए उतावले है। एनिमल को संदीप वांगा रेड्डी डायरेक्टर कर रहे हैं।
Read More- Tiger 3 Message Video हुआ आउट, सलमान खान का ‘स्पाई यूनिवर्स’ ने मचाया तहलका