Asian Games 2023: भारत ने झटका एक और मेडल, एचएस प्रणॉय ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स में भारत को 41 साल बाद दिलाया गोल्ड
Sports: चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) का आज 13वां दिन है। भारत 100 मेडल के आंकड़ें से 14 कदम दूर है। याद दिला दें कि भारत ने 12वें दिन यानी गुरुवार को तीन गोल्ड मेडल जीते। भारत ने अब तक 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज सहित कुल 86 मेडल जीत लिए हैं। वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। भारत को शुक्रवार को हॉकी सहित कई इवेंट्स में मेडल जीतने की उम्मीद है।
एचएस प्रणॉय ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय (Asian Games 2023) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह एशियन गेम्स के इतिहास में बीते 41 सालों में बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स इवेंट में पदक लाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर मेडल
अतनु दास, धीरज बोम्मादेवरा और तुषार प्रभाकर ने पुरुष रिकर्व टीम में प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत को आर्चरी के पुरुष रिकर्व फाइनल में कोरिया से शिकस्त मिली। भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।