इंडिया

Rahul Gandhi Video: अचानक खेत में पहुंचे राहुल गांधी, गमछा बांधा और शुरू कर दी धान कटाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Video) ने आज दूसरे दिन चुनावी रैली में भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच राजनांदगांव और कवर्धा में चुनावी रैली से पहले राहुल आज नवा रायपुर के पास कटिया गांव में खेत में जा पहुंचे। खेत में जाकर राहुल ने उस समय सभी को हैरान कर दिया, जब उन्होंने श्रमिकों के साथ धान कटाई में सहयोग किया।

गमछा बांधकर धान कटाई में जुट गए राहुल

राहुल गांधी खेत में जाते ही गमछा बांधकर धान कटाई में जुट गए। किसानों के साथ उन्होंने धान और अन्य मुद्दे पर बातचीत की। राष्ट्रीय नेता के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी श्रमिकों के कार्य में सहयोग दिया। राहुल गांधी रविवार को प्रदेश में विभिन्न चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गारंटी के तौर पर यहां से कोई नई घोषणा होने की संभावना है।

Read More- Delhi Air Pollution: दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, AQI पहुंचा 300 के पार, जानिए नोएडा-गुरुग्राम का हाल?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button