राजस्थान चुनाव 2023राज्य

Rajasthan में कौन हटा-कौन डटा? मैदान में भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के बागी, दोनों पार्टियों के कुल 29 सीटों पर बिगड़ रहा गणित

Jaipur: राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव में गुरुवार का दिन काफी अहम है। नामांकन हो चुके हैं, जांच भी हो चुकी है और अब नाम वापसी का आखिरी दिन आ गया है। प्रदेश में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता आया है। इस बार पहली लिस्ट भाजपा की आई और तब से ही बगावत की ऐसी लहर उठी कि आखिरी लिस्ट तक जारी रही। यही हाल कांग्रेस का रहा। जहां बगावत कई सीटों पर समीकरण बिगाड़ रही है। नाम वापसी के पहले दिन दोनों ही पार्टियां मुख्य सीटों पर बागियों को नहीं मना पाई। प्रदेश में भाजपा के 37 और कांग्रेस के 40 बागी मैदान में डटे हैं। इनमें 13 कांग्रेस और 16 भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हैं।

चित्तौड़गढ़ से भाजपा के बागी आक्या को मनाने के प्रयास तेज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी टिकट की घोषणा के बाद पहली बार चित्तौड़गढ़ पहुंचे। जोशी ने कहा- मुझे गाली दें, घर पर पत्थर फेंकें, लेकिन पार्टी को कुछ न कहें। पार्टी हमारी मां है। मैं यह सब कुछ सह सकता हूं। मैं हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि मैं सब कुछ भुलाने को तैयार हूं। हम सब मिलकर पार्टी के लिए काम करते हैं। जोशी ने इस दौरान पार्टी से बागी हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके विरोध के जवाब में उन्होंने सब कुछ भूल कर वापस पार्टी के लिए काम करने की बात कही। टिकट घोषणा के बाद पहली बार चित्तौड़गढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी।

बरजोड़ को मनाने पहुंचे मंत्री, नहीं बदला फैसला

डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा से कांग्रेस (Rajasthan) के बागी को मनाने कांग्रेस के नेता उनके घर पहुंचे, लेकिन बैरंग लौटना पड़ा। यहां कांग्रेस से पूर्व सांसद और पूर्व जिला प्रमुख ताराचंद भगोरा मैदान में हैं। वहीं, टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेंद्र बरजोड़ ने निर्दलीय नामांकन भरा है। कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, एआईसीसी के सचिव दिनेश खोड़निया, प्रत्याशी ताराचंद भगोरा, जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार समेत कई कांग्रेस नेता महेंद्र बरजोड़ को मनाने पहुंचे। उन्होंने फिर से मौका मिलने जैसी बाते करते हुए मान- मनौवल की, लेकिन बरजोड़ अपनी जिद पर अड़े रहे और चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे दी। बुधवार को कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया समेत कांग्रेस के कई नेता बरजोड़ को मनाने पहुंचे।

कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ेंगे बागी

सरदारशहर से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा (Rajasthan) के सामने नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी अड़े हैं। चौधरी की शहर पर अच्छी पकड़ है। इसलिए कांग्रेस उन्हें मनाने की हर संभव कोशिश कर रही है। मनोहरथाना से कांग्रेस के नेमीचंद मीणा के सामने पूर्व कैलाश मीणा नहीं मान रहे हैं। कैलाश मीणा की क्षेत्र में सभी समाजों में अच्छी पकड़ है, जिससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

Read More- Rajasthan Election 2023: लाडपुरा सीट पर बागियों ने कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ाई मुश्किलें, राजावत ने निर्दलीय भरा नामांकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button