Rajasthan Elections 2023: ‘पाकिस्तानी’ पति-पत्नी ने जयपुर में की वोटिंग, जानें क्या है पूरा मामला
Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Elections 2023) की वोटिंग खत्म हो गई है। अब कई रोचक जानकारियां सामने आ रहीं हैं। आपको ताज्जुब होगा कि एक ‘पाकिस्तानी’ कपल ने जयपुर में वोटिंग की। मामला कुछ इस प्रकार है। जयपुर के एक पाकिस्तानी-हिंदू दंपति ने शनिवार को पहली बार भारत में मतदान किया। इस दंपति का नाम अशोक माहेश्वरी और निर्मला माहेश्वरी है। इनके तीन बच्चे हैं। यह सभी पाकिस्तान के हैदराबाद में रहते थे। पर कथित धार्मिक उत्पीड़न के बाद हैदराबाद को टाटा कर विजिटर वीजा पर अपने तीन बच्चों के साथ वर्ष 2014 में भारत आ गए।
8 साल तक चली आधिकारिक जांच
आधिकारिक जांच आठ साल तक चली। इसके (Rajasthan Elections 2023) बाद सरकार संतुष्ट हो गई और डॉक्टर माहेश्वरी दंपति को 2022 में भारतीय नागरिकता दे दी गई। जिसके बाद अशोक माहेश्वरी और निर्मला माहेश्वरी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर के सांगानेर के विद्यास्थली स्कूल बूथ में मतदान किया।
गर्व से कह सकते हैं हम भारतीय हैं
अशोक माहेश्वरी और निर्मला माहेश्वरी दोनों डाक्टर हैं। निर्मला माहेश्वरी जर्नल मेडिसिन प्रैक्टिसनर है तो अशोक माहेश्वरी एक (एनेस्थेसियोलॉजिस्ट) हैं। मतदान करने के बाद दोनों ने कहा, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।
नागरिकता के आभार व्यक्त किया
डॉक्टर दंपति ने भारत की नागरिकता के लिए केंद्र सरकार (Rajasthan Elections 2023) का आभार व्यक्त किया। साथ ही सरकार से गुजारिश की है कि उनके बच्चों को अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। उन्हें भी भारतीय नागरिकता देने का कष्ट करें। उन्होंने बताया बाकी परिवार अभी हैदराबाद में ही है। वो भी भारत में बसने के लिए प्रयासरत हैं।
Read More- Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना