Sukhdev Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने दर्ज कराई FIR, सीएम अशोक गहलोत और DGP का हुआ जिक्र
Jaipur: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Gogamedi Murder) की हत्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला ने श्याम नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि तहरीर में अशोक गहलोत और राजस्थान के डीजीपी का जिक्र भी किया गया है। FIR में कहा गया है कि सुखदेव सिंह अशोक गहलोत की सरकार में दो साल से सेक्योरिटी की डिमांड कर रहे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।
FIR में अशोक गहलोत और राजस्थान डीजीपी का जिक्र
दरअसल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Gogamedi Murder) की हत्या के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को देर रात उस समय समाप्त कर दिया गया। जब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह बताया कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है। फिलहाल इसके साथ ही उन्होंने श्याम नगर थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के डीजीपी का जिक्र किया गया है।