राज्यराजस्थान चुनाव 2023

Rajasthan karanpur विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने किया चुनाव संचालन समिति का गठन

Jaipur: श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट (Rajasthan karanpur) पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी.आर. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और गंगानगर के जिलाध्यक्ष श्रवणपाल मान को शामिल किया गया है।

इन्हें भी जिम्मेदारी

विधानसभा क्षेत्र के आठ मंडलों में विधायक व पूर्व विधायकों (Rajasthan karanpur) को मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, भादरा विधायक संजीव कुमार बेनीवाल, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, रायसिंह नगर के पूर्व विधायक बलवीर लूथरा और सूरतगढ़ के पूर्व विधायक अशोक नागपाल शामिल हैं।

Read More- Parliament Winter Session: सदन में कार्यवाही में बाधा डालने पर 47 सांसदों पर गिरी गाज, अधीर रंजन-सौगत रॉय समेत 33 सदस्य लोकसभा से निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button