इंडिया

सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष Sanjay Singh को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड कबीर नगर इलाके में रहने वाले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) बबलू को फोन कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह की शिकायत पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार की रात्रि में एक अनजान नंबर से फोन आया

उनका आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि में एक अनजान नंबर से फोन आया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद इस नंबर से शनिवार दोपहर 12:17 बजे के बाद फोन आया। फोन संजय सिंह ने उठाया। फोन करने वाला गाली – गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर संजय सिंह ने फोन काट दिया। इसके बाद फिर से दोपहर 2:42 बजे पर नंबर से फोन आया।

संजय सिंह ने क्या कहा?

फोन करने वाला भाजपा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह को गाली देना एवं जान से मारने की बात करने लगा। संजय (Sanjay Singh) का कहना है कि डर के कारण उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद भी लगातार फोन आता रहा है।

Read More- Jaipur Earthquake: जयपुर में भूकंप से कांपी धरती, अफगानिस्तान के हिंदुकुश में जमीन से 220 किमी नीचे था केंद्र, इतनी रही तीव्रता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button