राज्य

Rajasthan Weather Update: जैसलमेर में रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Jaipur: राजस्थान में आज भी उत्तर-पश्चिम के अधिकांश जिले (Rajasthan Weather Update) कोहरे की चपेट में रहे। कोहरे के कारण बीकानेर, जैसलमेर में दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। जैसलमेर में आज सीजन की सबसे सर्द रात रही, यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर ने 26 जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

लोगों को मिली सर्दी से राहत

राजधानी जयपुर में आज मिनिमम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.8 पर आ गया। यहां आज मौसम साफ है। सुबह से धूप निकली है। कल भी जयपुर में मौसम साफ रहने से धूप रही। लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिली। यही स्थिति अलवर की रही, जहां न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यहां पिछले तीन दिन से तेज सर्दी रहने के कारण मिनिमम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे था, जो आज बढ़कर 6.8 पर आ गया। इन शहरों के साथ आज कोटा, उदयपुर, चूरू और जोधपुर में भी मिनिमम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।

जैसलमेर में सीजन का सबसे ठंडा दिन

इधर, दूसरी तरफ सरहदी जिले बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर में आज तापमान (Rajasthan Weather Update) में गिरावट हुई और सर्दी बढ़ गई। जैसलमेर में आज सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। जैसलमेर में कल दिन में कोहरा रहने से अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे था। बाड़मेर में भी आज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री गिरकर 7.5 पर आ गया। यहां आज सर्द हवाओं के कारण गलन रही। बीकानेर में भी 2 डिग्री गिरकर 6.2 पर आ गया। बीकानेर में आज सुबह हल्का कोहरा रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज भी पारा शून्य पर रहा।

कल से मिलने लगेगी राहत

उत्तर भारत में कल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होंगे। इसके असर से उत्तरी हवा आनी रुक जाएगी, जिससे सर्दी से राहत मिलेगी। 26 जनवरी से राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इससे यहां लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली।

Read More- Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर सीएम भजनलाल कर रहे देव दर्शन, बोले- दो बार कार सेवा में जाने का मौका मिला, जेल में भी रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button