इंडिया

NDA में वापसी की अटकलों के बीच बाबा रामदेव का बड़ा बयान- ‘Nitish Kumar का भविष्य सुरक्षित रहेगा…’

Patna: बिहार में चल रही सियासी अटकलों (Nitish Kumar) के बीच योग गुरु स्वामी रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान से नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी का संकेत दिया है। ऐसे में अब सियासी कयासबाजी और तेज हो सकती है। गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी इस धारा में शामिल हो रहे हैं। उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रहेगा। देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए सभी राष्ट्रवादी नेता और पार्टियां एक साथ खड़े होकर प्रमुखता दे रही हैं। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को एक साथ आना चाहिए।

क्या बोले बाब रामदेव?

बबा रामदेव ने मीडिया से कहा कि नीतीश (Nitish Kumar) जी भी, जो राष्ट्र की मूलधारा है, उसमें बहेंगे तो उनका भी राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में एक राजनीतिक स्थिरता के लिए, एक राजनीतिक सुचिता के लिए मुझे तो लगता है कि जितने भी देश के राष्ट्र भक्त नेता हैं, जितनी भी देश की राष्ट्रवादी पार्टियां हैं, जो एक तरफ अपने सनातन को गौरव देती हैं और संस्कृति व समृद्धि, हमारे जीवन में संस्कारों हों, ऐसे विचारों से जो एकमत हैं, उनको जरूर एकजुट हो करके एक बड़ी भूमिका देश के लिए निभानी चाहिए।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि बिहार में बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की अटकलें चल रही हैं। भाजपा नेताओं के बयानों से भी नीतीश के लिए दरवाजे खुलने को लेकर संकेत मिले हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में नीतीश के अगले रुख को लेकर कयासबाजी जारी है। भाजपा के अलावा प्रदेश की अन्य पार्टियां भी ताजा सियासी माहौल पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More- सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर जमकर साधा निशाना- ‘अखिलेश के विजन से घबरा रही भाजपा, इन्हें तो श्रीराम भी माफ नहीं करेंगे’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button