Rahul Gandhi ने जाति को लेकर साधा निशाना, बोले- ‘PM मोदी OBC पैदा नहीं हुए थे… BJP और BJD के बीच अंतर भी बताया’
राउरकेला: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने कल यानी कि बुधवार को झारखंड से ओडिशा में दस्तक दिया। पहले दिन राउरकेला में उनका भव्य रोड हुआ। इस दौरान उन्होंने राउरकेला के पानपोष स्थित गांधी चौक पर न केवल केंद्र सरकार की आलोचना की, बल्कि राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ में करेगी प्रवेश
ओडिशा होते हुए राहुल (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित ओल्ड बस स्टैंड महात्मा गांधी स्ट्रीट से निकलकर थोड़ी देर पहले बेहरामाल किसान स्ट्रीट पहुंची है। – दो बजे यह यात्रा कनकतुरा (ब्रजराजनगर, ओडिशा) होते हुए छत्तीसगढ़ के लारा में प्रवेश करेगी। राहुल यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।