Rajasthan Weather Today: प्रदेश के 5 जिलों में आज बारिश होने की संभावना, सर्द हवा से गिरा तापमान, 28-29 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
Jaipur: राजस्थान में दो दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि (Rajasthan Weather Today) के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट हुई है। जयपुर, उदयपुर, कोटा, चूरू समेत कई जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। इससे सर्दी का एहसास होने लगा। गुरुवार सुबह धौलपुर में बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर ने आज 5 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
29-29 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
श्रीगंगानगर में भी दो दिन से कोहरा रहने से रात का तापमान सिंगल डिजिट में जाने लगा है। आज पाली, जोधपुर, जैसलमेर जिलों में हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत कम है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 3-4 दिन मौसम शुष्क रह सकता है। 28-29 फरवरी से राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।
इन जगहों पर सर्द हवा से गिरा तापमान
जयपुर, अजमेर, चूरू, जोधपुर समेत कई जिलों में आज (Rajasthan Weather Today) सुबह से सर्द हवा चलने से तापमान गिरा है। यहां हल्की सर्दी रही। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 21 फरवरी के मुकाबले 2 डिग्री गिरकर 15.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जयपुर में 21 फरवरी को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। हालांकि देर शाम को हल्के बादल रहे।
कहां-कितना तापमान?
चूरू में भी आज 2 डिग्री, बाड़मेर में 3 डिग्री, उदयपुर, कोटा में 2-2 डिग्री और अजमेर, जैसलमेर में 1-1 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। चूरू में न्यूनतम तापमान 10.8, जैसलमेर में 12.9, अजमेर में 14.9, कोटा में 17.3 और उदयपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आज यहां बारिश की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर ने आज शॉर्ट फोरकास्ट में दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर के एरिया में आसमान में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
अगले 3-4 दिन मौसम साफ
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज से अगले तीन-चार दिन राज्य (Rajasthan Weather Today) के अधिकांश एरिया में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ शहरों में दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, जिससे यहां दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 28-29 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय होगा, जिसका असर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है।