Haryana News: नए मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ आवास में हवन-यज्ञ के साथ किया गृह प्रवेश, पूर्व सीएम भी रहे मौजूद
चंडीगढ़: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana News) ने आज सनातन परम्परा का अनुसरण करते हुए हवन-यज्ञ के साथ गृह प्रवेश किया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी मौजूद रहें। नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में परिवार के साथ हवन यज्ञ किया और प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
12 मार्च को दिया था मनोहर लाल ने इस्तीफा
हरियाणा में 12 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट समेत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया। अब उन्होंने प्रदेश के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
नायब सिंह सैनी ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात
बीते दिन नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली (Haryana News) में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को लेकर कहा कि पीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम किया है।