राज्य

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

Jaipur: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग (Salman Khan Firing Case) करने वाले 5वे आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। आरोप है कि उसने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने के साथ रेकी करने में मदद की थी। चौधरी को आज मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर बीते महीने हुई गोलीबारी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने गोलीबारी केस में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पांचवे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद चौधरी ने गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की। आज पांचवे आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी कस्टडी की मांग की जाएगी।

आरोपी अनुज थापन ने की थी आत्महत्या

सलमान खान (Salman Khan Firing Case) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवाल होकर मौके से भाग गए। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गोलीबारी करने वाले दो शख्सों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब से दो और आरोपियों-अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली।

Read More- कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी Disease X, इंसानों के लिए होगा बड़ा खतरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button