राज्य

राजस्थान के पूर्व सीएम Ashok Gehlot की तबियत बिगड़ी, पंजाब दौरा कैंसिल

Jaipur: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तबियत खराब होने की वजह से पंजाब दौरा कैंसिल हो गया। वे आज यानी 29 मई को सुबह ही जयपुर से चंडीगढ़ गए थे। चुनाव प्रचार के लिए गए थे। अब वापस लौट रहे हैं। स्लिप डिस्क की परेशानी के चलते उनका पंजाब दौरा कैंसिल हुआ।

गहलोत ने सोशल साइट X पर की ये पोस्ट

अशोक गहलोत ने अपने सोशल साइट ‘X’ पर लिखा, “आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री
@VijayIndrSingla के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं। इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है। मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें एवं अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।”

अशोक गहलोत अमेठी के बनाए गए थे पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को अमेठी का पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। अशोक गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया था। अशोक गहलोत केएल शर्मा के प्रचार के लिए अमेठी गए थे। मतदान के बाद अशोक गहलोत वापस जयपुर आ गए थे। अब पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए गए थे। स्लिप डिस्क की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।

Read More- Cyclone Remal ने मचाया कहर, लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौतें, कई ट्रेनों को किया गया रद्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button